Site icon Yashbharat.com

पधारेंगे प्रथम पूजनीय, इस वैक्सीन ट्रायल के साथ होगा श्रीगणेश; आज दिन भर रहेगी इन ख़बरों पर नजर

yashbharatnews

वेब डेस्क।आज प्रथम पूजनीय भगवान गणेश का मंगल आगमन हो रहा है। संयोग है कि बाल गोपाल की तरह गजानन भी घनघोर बारिश के बीच पधार रहे हैं।

कहते हैं, गणपति रिद्धि और सिद्धि के साथ पधारते हैं और हमारे सारे विघ्न दूर करके अपने धाम लौट जाते हैं।

इस साल विघ्नहर्ता से हाथ जोड़कर यही कामना कि कोरोना की विपदा को जल्दी हर लें ताकि पूरे विश्व में जल्दी से सुख-शांति लौट आए।

गणपति को नमन के साथ, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ ताकि हर बड़ी खबर से आप रहें खबरदार-

आज पूरे दिन इन बड़े मामलों पर रहेगी नजर

  • देशभर में आज से 10 दिन का गणेशोत्सव शुरू हो रहा है। सकल श्वेतांबर जैन समाज अपना संवत्सरी पर्व मनाएगा। 21 तारीख से शुरू हुए मुहर्रम के महीने का आज दूसरा दिन है।
  • सुशांत केस में मुम्बई पहुंची CBI टीम पूछताछ जारी रखेगी। मुंबई पुलिस से केस डायरी और डॉक्यूमेंट्स मिलने के बाद CBI कूपर हॉस्पिटल और सुशांत के फ्लैट पर भी जा सकती है।
  • भारत में आज से ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के कोविड-19 वैक्सीन का ट्रायल भी शुरू होगा। ड्रग कंट्रोलर ने इसके लिए सीरम इंस्टीट्यूट को पहले ही मंजूरी दे दी है।
  • सुशांत सिंह राजपूत की अमेरिका में रहने वाली बहन श्वेता आज अपने दिवंगत भाई के लिए सुबह 11 बजे एक ऑनलाइन ‘ग्लोबल प्रेयर मीट’ का आयोजन कर रही है।
  • सुप्रीम कोर्ट की अवमानना के लिए दोषी ठहराए गए एडवोकेट प्रशांत भूषण के समर्थन में उनके साथी एक दिन का उपवास करेंगे। अगुवाई वकील इंदिरा जयसिंह कर रही हैं।
  • आज दुनिया को बचाने में लगे लोग ‘अर्थ ओवरशूट डे 2020’ मनाएंगे। महत्व यह है कि इस दिन के बाद धरती उधार के संसाधनों पर बची रहेगी, यानी ओवरड्राफ्ट की स्थिति में आ जाएगी।
  • रेप का आरोपी और भगोड़ा स्वामी नित्यानंद आज अपनी करेंसी लॉन्च करेगा। नित्यानंद ने इक्वाडोर के पास एक द्वीप खरीदकर उसे अपना देश कैलासा घोषित कर दिया है।
Exit mobile version