Site icon Yashbharat.com

पत्नी ने दिखाए अश्लील वीडियो विदेश में रहने वाले पति ने पुलिस से की शिकायत

Graphic designer

एक व्यक्ति ने पत्नी और उसके प्रेमी पर बेटे को अश्लील वीडियो दिखाने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में पति ने नोएडा के सेक्टर-49 थाना पुलिस को पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ शिकायत दी है।

पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि वह सेक्टर-76 आम्रपाली प्रिंसले एस्टेट सोसाइटी में रहता है। उसकी शादी वर्ष 2012 में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद वह पत्नी के साथ जर्मनी चला गया। व्यक्ति का आरोप है कि जर्मनी में उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। वहां पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया। बेटे की देखरेख उसका पिता ही कर रहा है।

उसका कहना है कि उसके बेटे की उम्र जब पांच साल हुई तो पत्नी उसे अपने घर ले गई। यहां पर पत्नी के प्रेमी ने उसके बेटे को अश्लील वीडियो दिखाई। इसके बारे में बेटे ने अपने पिता को जानकारी दी।

इसके बाद पीड़ित अपने बेटे को लेकर भारत आ गया। अब कुछ दिन पहले ही उसकी पत्नी भारत आई और बेटे को अपने साथ ले गई। आरोप है कि महिला का प्रेमी अब भी बच्चे को अश्लील वीडियो दिखा रहा है। इसको लेकर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने अदालत में गुहार लगाई। अब पुलिस ने अदालत के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version