Site icon Yashbharat.com

पत्नी कें सिर में लोटा मार कर हत्या

bbb

जबलपुर नगर संवाददाता। बीती रात जिले के समीपी बरगी थाना के अंतर्गत रमनपुर सिलुआ ग्राम में एक शराबी पति ने पत्नी कें सिर में लौटा मार कर उसकी हत्या कर दी इस घटना की खबर जैंसे ही सुबह ग्राम के लोगों को लगी तो घटना स्थल पर काफी भीड़ लग गई देर रात हुई वारदात की सूचना पुलिस को मिलते ही वह मौके पर पहुंची और प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत शव को अपने कब्जे मे लेते हुये शराबी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में मिली पुलिस ने बताया कि समीपी ग्राम सिलुआ निवासी दल सिंह कही बाहर गया हुआ था जब वह रात को अपने घर आया तो उसे घर अंदर एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में देखा तो उसे पत्नी पर शक हुआ उसने वहीं पर रखा लोटा उठाया और पत्नी हिल्ला बाई के सिर में मार दिया जिससे वह बेहोश होकर वहीं खटिया मे गिर पड़ी और पति अन्य कमरे मे जाकर सो गया आज सुबह जब उसके पति की नींद खुली तो उसने पत्नी को खटिया मे मृत हालत में देखा उसके द्वारा इस घटना की जानकारी अपने अन्य रिस्तेदारो को दी गई।
मौके पर लगी भीड़
देर रात बरगी थाना के अंतर्गत रमनपुर सिलुआ में हुई इस वारदात की सूचना सुबह जैंसे ही गंाव के लोगों को लगी तो सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शराब पीेने का आदि है पति
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पत्नी के सिर में लोटा मार कर हत्या करने वाली पति दल सिंह शराब पीने का आदि है और आये दिन उसकी इन्ही आदतों के कारण पत्नी से मारपीट भी करता रहता था।

Exit mobile version