Site icon Yashbharat.com

पति- पत्नी ने कलेक्टर के समक्ष लिया देहदान का संकल्प

wp 16092450405809107902603903309995

जबलपुर – आप किसी को नया जीवन दे सकते हैं आप किसी के चेहरे पर फिर से नहीं मुस्कान ला सकते हैं और आप फिर से किसी की जिंदगी को नई उम्मीद भर सकते हैं जैसा सैनिक सोसायटी शक्ति नगर निवासी मधु सुदन शुक्ला एवं उनकी पत्नी श्रीमती माधुरी शुक्ला ने आज कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर मरणोपरांत शरीर दान करने का फॉर्म भर कर सौपा और देहदान फार्म सौंपते हुए श्रीमती माधुरी शुक्ला ने कहा कि देह दान से बड़ा कोई दान नहीं है मृत्यु के बाद मेरा अंग किसी और के काम आ जावे मेरे अवशेषों को जलाने या दफनाने से क्या फायदा मेरे इस दान से बहरा सुन सकता है अंधा देख सकता है शेष शरीर के मेरे अंग किसी मानव को जीवनदान दे सकते हैं कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने बताया कि अभी तक 11 लोगों ने देहदान का फॉर्म भर कर दिया है जिनमें न्यू शास्त्री नगर निवासी पत्रकार अनिल जैन कलेक्टर कार्यालय कि चौकीदार राजेश गौड, चेरीताल निवासी श्रीमती सावित्री गुप्ता , शंकर शाह नगर निवासी अनिल मरावी , कांटी बेलखेड़ा निवासी एडवोकेट राकेश दुबे, आदिवासी विकास से रिटायर क्षेत्र संयोजक अरुण कुमार तिवारी, आधारताल निवासी विजय कुमार सेन, जवाहर गंज निवासी सुशील कुमार तिवारी, गोपाल बाग निवासी डी के शर्मा , श्रीमती माधुरी शुक्ला और श्री मधुसूदन शुक्ला शक्ति नगर निवासी है कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने लोगों से अपील की है कि वह देहदान अंगदान देने हेतु इच्छुक हैं तो वे कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम कक्ष क्रमांक 9 पर संपर्क करके फॉर्म भर सकते हैं।

Exit mobile version