Site icon Yashbharat.com

पति, पत्नी और वो: प्रेमिका और पत्नी को एक साथ रखना चाहता था युवक, बात नहीं बनी तो …

cartoon wife man fite

प्रेमिका और पत्नी को एक साथ रखने की चाहत रखने वाली युवक की मंशा पूरी नहीं हुई तो उसने आत्महत्या कर ली। युवक के परिवार में इसी को लेकर कलह बना हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस ने बताया कि पन्ना जिले के शाहपुर निवासी खेमराज पटेल (25) अपनी पत्नी उमा के साथ पन्ना मोड़ में किराए के मकान में रहता था। मंगलवार को खेमराज का पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद खेमराज घर से बाहर निकल गया और दूसरे दिन बुधवार सुबह बेहोशी की हालत में कुठला थाना अंतर्गत पन्ना तिराहे के पास मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

युवक की पत्नी उमा पटेल ने बताया कि उसके पति खेमराज का एक युवती से प्रेम संबंध था। दो दिन पहने उसने खेमराज को प्रेमिका के साथ देखा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। उमा ने बताया कि मंगलवार को उसके द्वारा मेरे साथ मारपीट की गई और फिर वह घर से चला गया। दूसरे दिन बेहोशी की हालत में खेमराज पन्ना मोड़ के पास मिला। कुठला थाना प्रभारी टीआई विपिन सिंह ने बताया कि युवक की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन करने से हुई है। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे जबलपुर रेफर किया था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version