Site icon Yashbharat.com

पढ़ें रोचक मामला: ‘हवालात’ में खुशी से रहता है इस IPS का पूरा पर‍िवार

जयपुर। राजस्थान में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी इंदु भूषण इन द‍िनों काफी चर्चा में हैं। 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IPS) अफसर का पूरा परिवार हवालात में रहता है। हालांकि, परिवार के लोगों को कोई परेशानी नहीं है और इंदु भूषण के लिए भी यह कोई बदनामी की बात नहीं है।

आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है। दरअसल, भूषण ने अपने घर का नाम हवालात रखा है। राजधानी जयपुर के हनुमान नगर एक्सटेंशन में यह घर बना है। इन्‍होंने अपने घर का नाम हवालात रखा है। इसके पीछे का उनका मकसद अलग है।

दरअसल, भूषण स्‍वभाव से काफी रचनात्‍मक हैं। उनका कहना है क‍ि उन्‍होंने अपनी पूरी जिंदगी पुलि‍स‍िया नौकरी में बि‍ताई है। ऐसे में उन्‍होंने अपने पेशे के हिसाब से ही अपने घर का नाम हवालात रखा है।

फिलहाल अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रैंक के अधिकारी भूषण वेटिंग में हैं। भूषण के करियर में यह पांचवां मौका है, जब उन्हें पद की प्रतिक्षा में रखा गया है। साल 2013 में उन पर उनके चालक और गनमैन के साथ ​कथित रूप से गाली-गलौच करने और मारपीट करने का आरोप है।

कुछ बड़े मामलों में इनका नाम चर्चा में भी रहा है। सितंबर 2016 में भूषण को हैदराबाद के राष्ट्रीय पुलिस अकादमी से तेलंगाना के राज्यपाल ईएसएल नरसिंहन से वाद-विवाद करने पर अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम के बीच जयपुर भेज दिया गया था। पिछले वर्ष भूषण ने राजस्थान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

Exit mobile version