पंजाब में पठानकोट-गुरदासपुर जैसे हमले दोहराने की फिराक में आतंकी

xshopia 04 1509793490.jpg.pagespeed.ic .95Ti7GHvhs

अमृतसर।  आंतकी एक बार फिर भारत में हमले की फिराक में है। ये खुलासा खुफिया रिपोर्ट से हुआ है। खबर है कि ये आतंकी भारत में पठानकोट जैसे हमले की साजिश रच रहा है। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद भारत पर पठानकोट-गुरदासपुर जैसे हमले की फिराक में है।
बता दें कि खुफिया सूत्रों के मिली जानकारी के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जम्मू पठानकोट हाइवे पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि आतंकी एक बार फिर से पठानकोट जैसे बड़े आतंकी हमले को अंजाम दे सकते हैं।

आपको बता दें कि जैश-ए-मोहम्मद के निशाने पर एयरपोर्ट और एयरफोर्स स्टेशन हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जैश-ए-मोहम्मद के स्लीपर सेल कुछ इलाकों में फिदायीन हमलों को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए पाकिस्तान की खुफिया एजैंसी आई.एस.आई. और इंडियन मुजाहिदीन के कुछ सदस्यों की मदद ली जा रही है।

इसे भी पढ़ें-  बॉम्बे हाईकोर्ट का सख्त रुख: दीया मिर्जा के पर्यावरण अनुकूल दीवाली वीडियो को हटाने पर बीएमसी को फटकार; वीडियो तुरंत रिस्टोर करने के दिए आदेश

Leave a Reply