Site icon Yashbharat.com

पंजाब के किसान ने पीएम मोदी की मां के नाम लिखा लेटर, कहा- आपकी बात नहीं टालेंगे-कानून वापस लेने को कहिए

20210124 192247

शिमला में किसान प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए और फिर एक दिन बाद रिहा किए गए फिरोजपुर के किसान हरप्रीत सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के नाम एक इमोशनल ओपन लेटर लिखा है।

उन्होंने इसमें पीएम मोदी की मां से अपील की है कि वह अपने बेटे को तीनों कृषि कानून वापस लेने को कहें, क्योंकि वह उनकी बात को नहीं टालेंगे।

उन्होंने यह भी कहा है कि एक मां ही बेटे का कान पकड़कर आदेश दे सकती है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हरप्रीत ने लेटर में लिखा है, ”मैं आपको इस उम्मीद के साथ लेटर लिख रहा हूं कि नरेंद्र मोदी, आपके बेटे, जोकि देश के प्रधानमंत्री हैं, तीनों कृषि कानूनों को वापस लेंगे।” उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी मां की बात नहीं काट सकता है, क्योंकि भारत के लोग अपनी मां को भगवान मानते हैं।

गांव गोलु का मोढ़ के निवासी हरप्रीत ने ओपन लेटर में लिखा, ”प्रिय मां, हमारे देश के प्रधानमंत्री आपके बेटे हैं और मुझे लगता है कि वह आपको ना नहीं कह पाएंगे।

कृपया हजारों किसानों की मदद करें जो तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली में ठंड में धरना दे रहे हैं।” हरप्रीत ने कहा कि वह चाहते हैं कि जल्द इस लेटर को पीएम मोदी की मां को भी भेजें।

 

हरप्रीत सिंह ने लिखा, ”मैं भरे मन से यह पत्र लिख रहा हूं जैसा कि आपको पता ही होगा देश और दुनिया का पेट भरने वाला अन्नदाता तीन काले कानूनों की वजह से कड़ाके की सर्दी में दिल्ली की सड़कों पर सोने को मजबूर है। जिसमें 90-95 साल के बुजुर्ग, बच्चे, औरत और नौजवान शामिल हैं। वहां कड़ाके की सर्दी में सब लोग बीमार हो रहे हैं और शहीद भी हो रहे हैं, जोकि हम सभी के लिए चिंता की बात है।”

उन्होंने आगे लिखा, ”मुझे पूरी उम्मीद है कि आप अपने बेटे को कहकर इन काले कानूनों को जरूर वापस करवाएंगी। पूरा देश आपका ध्यवाद करेगा। माता, जी, मां अपने बच्चे का तो कान पकड़कर हुकुम तक दे सकती है। यह तीनों कानून होते हैं हैं तो जीत पुरे देश की होगी, हारेगा कोई नहीं।”
पढ़िए पूरा लेटर

 

Exit mobile version