निजी स्कूलों में तीन माह की फीस माफ करने NSUI जिलाध्यक्ष ने लिखा CM को पत्र

IMG 20200401 WA0017

कटनी। वैश्विक स्तर पर फैली करोना वाइरस COVID 19 की महामारी से आए आर्थिक संकट को देखते हुए कटनी एनएसयूआइ ज़िलाध्यक्ष अंशू मिश्रा द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र के माध्यम से माँग की है कि, प्रदेश के समूचे प्राइवेट स्कूलों की 3 माह की फ़ीस माफ़ की जाए।

images 2020 04 01T162716.973

 

जानकारी देते हुए अंशू मिश्रा ने बताया की प्रदेश में मार्च माह के मध्य से ही लॉक डाउन लागू हे जिससे हर वर्ग आर्थिक मंदी के दौर से गुज़र रहा हे, ऐसे में प्राइवेट स्कूलों की भारी भरकम फ़ीस जमा करना अभिभावकों के लिए बहुत कष्टदायक होगा। ऐसी स्थिति में 3 माह की फ़ीस माफ़ होने से प्रदेश के लाखों परिवार को राहत मिलेगी।