katni

निजी अस्पताल ने समय से पहले करा दी डिलेवरी

कटनी। कोतवाली के आदर्श कालोनी क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में लापरवाही के कारण मरीजों की जान जाने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

मरीजों की मौत के पिछले कई मामलों को लोग भूला भी नहीं पाए थे कि बीते दिवस अस्पताल की लापरवाही के कारण एक नवजात की फिर जान चली गई।

इस संबंध में बताया जाता है कि पड़ोसी जिला पन्ना के हड़ा गांव निवासी 20 वर्षीय पपीता बाई पति फूलचंद आदिवासी के सिर पर दर्द उठा तो लोगों ने उसे कटनी जाकर उपचार कराने की सलाह दी।

लोगों की सलाह पर पपीता बाई अपने पति के साथ कटनी आई और आदर्श कालोनी क्षेत्र स्थित धर्मलोक अस्पताल में दिखाया।

जहां आवश्यक जांच के बाद चिकित्सक ने डिलेवरी टाइम नजदीक होने की वजह से सिर में दर्द होना बताया और डिलेवरी कराने की सलाह दी।

बताया जाता है कि पपीता को सात माह का गर्भ था और डिलेवरी का समय भी नहीं हुआ था। इसके बावजूद चिकित्सक ने समय से पूर्व आपरेशन के जरिए डिलेवरी करा दी।

जिसकी वजह से जन्म लेते ही नवजात की हालत खराब हुई तो उसे जिला चिकित्सालय के शिशु गहन इकाई में भर्ती कराया गया। जहां नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने धर्मलोक अस्पताल में चिकित्सकों पर लापरवाही पूर्वक उपचार व डिलेवरी कराने का आरोप लगाया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply