महाकौशल की खबरें
निकली विशाल तिरंगा यात्रा-जारी रहेगा चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का अभियान

कटनी। भारत माता की जय, चीनी वस्तुएं का बहिष्कार हो, राष्ट्र का सम्मान चाहिए चीनी वस्तुओं का परित्याग चाहिए जैसे नारों के साथ आज स्वदेशी सुरक्षा महाभियान का विशाल तिरंगा यात्रा के साथ अल्प विराम हुआ। अलबत्ता इस अभियान से जुड़े लोगों ने संकल्प लिया कि घर घर जागरूकता तक अभियान किसी न किसी रूप में जारी रहेगा।
भारत के स्वाभिमान की खातिर चीनी वस्तुओं का जन जन को परित्याग करना चाहिए।
यहां वक्ताओं ने कहा कि चीन जहां बार्डर पर भारत को आंखे दिखा रहा है, वहीं अपनी वस्तुओं का भारत में विक्रय कर अपनी अर्थव्यवस्था को उन्नत कर रहा है। सरकार की वैश्विक मजबूरियां हो सकती हैं, लेकिन जनता की कोई मजबूरी नहीं, जनता चाहे तो चीनी वस्तुओं का बहिष्कार कर चीन की अर्थव्यवस्था पर करारा प्रहार कर सकती है। आज तिरंगा यात्रा की शुरूआत फारेस्टर खेल मैदान से हुई जिसमें बड़ी संख्या में स्वदेशी सुरक्षा महाभियान से जुड़े सदस्य हाथों में तिरंगा झंडा लेकर दो पहिया वाहनों से कतार बद्ध शहर की सड़कों पर रैली के रूप में निकले और स्वदेशी अपनाने के लिए लोगों से आग्रह किया।
जोरदार नारेबाजी के बीच तिरंगा यात्रा कचहरी चौक, स्टेट बैंक तिराहा, थाना तिराहा होते हुए मिशन चौक आजाद चौक, शेर चौक, रघुनाथ गंज झंडा बाजार, सुभाष चौक, जयदयाल रोड, दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, से स्टेशन रोड, सिल्वर टाकीज रोड टिकियामल चौराहा होते हुए घंटाघर में आभार प्रदर्शन के साथ समाप्त हुई । यहां स्वदेशी सुरक्षा के जिला संयोजक रणवीर कर्ण, सह संयोजक, दीपक टंडन, रामहित सोनी, रवि खरे, अमित कनकने, अनिल सिंह भट्टूु, अमित कनकने, संजय त्रिपाठी, सत्यदर्शन मिश्रा, आशीष सोनी, आशुतोष शुक्ला, अमित शर्मा, दिलराज सिंह, अविनास गुप्ता, वीरेन्द्र मिश्रा, मयंक गुप्ता, संचित जैन, मृदुल द्विवेदी, अभिनंदन सरावगी, संदीप पायल, राजकुमार भाटिया, शिवम शर्मा, सौरभ दुबे, शैलेन्द्र गौर, अजय माली, श्री कांत गर्ग, शुभान अली, राहुल दुबे, आकाश तिवारी, रिषभ मिश्रा, राज दुबे, दशमीत सिंह, पंकज चौबे, सुरेश सोनी, कामता सोनी सहित बड़ी संख्या में स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ता उपस्थित थे। तिरंगा यात्रा के दौरान जगह जगह नुक्कड़ सभा कर व्यापारियों एवं आम जनता से चीनी वस्तुए के बहिष्कार की अपील की गई।