नाबालिग आटो चालकों पर क्यों है मेहरबान

जबलपुर,यभाप्र। जबलपुर समेत प्रदेश भर में आरटीओ और यातायात विभाग को अमला बेलगाम वाहनों,यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के काम उमेठने के लिए अपने सारे काम छोड़कर सड़़क पर उतर आया। जहां शहर में हेलमेट नहीं पहनने वाले दो पहिया वाहन चालकों का लाइसेंस मौके पर निरस्त करने की कार्रवाई परिवहन विभाग ने शुरू की। वहीं मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चलाने पर भी शिकंजा कस दिया है। आटो चालक भी उनके निशाने पर हैं। पर यहां कई ऐसे चालक है जो नाबालिग हैं पर धड़ल्ले से आटो दौड़ा रहे हैं उन पर न जाने क्यों विभाग मेहरबान हैं। शहर में 12 हजार ऑटो आरटीओ में रजिस्टर्ड हैं। 8 हजार को परमिट जारी किए गए हैं 7 हजार शहरी परमिट पर चल रहे हैं। 1 हजार ऑटो ग्रामीण परमिट पर चल रहे पर सबसे बड़ी बात है यह है कि 4 हजार ऑटो शहर व देहात में बिना परमिट, फिटनेस के ही चल रहे हैं और अधिकांश चालक नाबालिग हैं। क्या विभाग को ये नजर नहीं आ रहा है। ़विभाग ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर हेलमेट नहीं पहनने, मोबाइल पर बात करते हुए, शराब पीकर या तीन या इससे ज्यादा सवारी बैठाकर दो पहिया वाहन चलाने वाले दर्जनों लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इनमें कई का लाइसेंस मौके पर एक साल के लिए निरस्त किया। उधर, ट्रैफिक पुलिस ने भी शहर के 10 से ज्यादा इलाकों में वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। जिनमें लोगों का लाइसेंस निरस्त करने की अनुशंसा कर गई है।

Exit mobile version