अजब गजबराष्ट्रीय

नागलोक बना ओडिशा में भद्रक के विजय का घर, निकले 109 कोबरा सांप  

 संबलपुर। सांप ऐसा जीव है जिसे देखते ही अच्छे-अच्छों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। लेकिन कभी आपके सामने एक या दोन नहीं बल्कि 100 से ज्यादा सांप आ जाएं तो आप क्या करेंगे। ओडिशा में ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां के भद्रक जिले में एक शख्स का घर नागलोक बन गया।

जानकारी के अनुसार धामनगर थाना अंतर्गत पाइकसाही गांव निवासी किसान विजय भुइंया ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसका अपना घर नागलोक बन जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ।snakes

विजय ने बताया कि एक दिन उसके नए बने मकान में एक कोबरा सांप रेंगकर ड्रॉइंग रूम में मौजूद उसकी बेटी के पैर पर चढ़ गया। हालांकि, सांप ने उसे डसा नहीं लेकिन इसके बाद उसके यहां एक के बाद एक सांप निकलने लगे, डरे हुए परिवार ने स्नैक हेल्पलाइन को सूचना दी।

tavite

बीते शुक्रवार से अब तक उसके कच्चे घर से नाग के 106 सपोले, तीन नाग-नागिन और 20 अंडों को स्नैक हेल्पलाइन के कार्यकर्ताओं ने बरामद किया है। भुइंया परिवार और आसपास के लोग काफी दहशत में है। लोगों की मानें तो शुक्रवार से भुइंया परिवार और उसके पड़ोसियों की नींद गायब हो गई है। कहीं रस्सी भी दिखती है तो सांप का भ्रम होने लगता है।

Leave a Reply

Back to top button