Monday, May 11, 2026
Latest:
katniमहाकौशल की खबरें

नहीं बढ़ेंगी महाविधालय की परीक्षा तिथि, कल से EXAM

कटनी। शासन और रानी दुर्गावती विवि ने परीक्षाओं की तिथि आगे बढाने से इनकार कर दिया है।

गौरतलब है कि कल 7 नवम्बर से विवि परीक्षाएं प्रारम्भ हो रहीं हैं। तिलक कालेज छात्र संघ की नव निर्वाचित अध्य्क्ष तृप्ति जैन ने इसकी पुष्टि करते हुए सभी छात्रों से अपील की है कि वह किसी भ्रम में न रहे।

छात्र संघ अध्य्क्ष ने कहा कि चुनाव एवं अन्य कारणों के चलते अभाविप ने मांग की थी कि परीक्षाओं की तिथि बढ़ाई जाए किन्तु उच्च शिक्षा विभाग ने वार्षिक कलेंडर जारी होने एवं अन्य व्यवहारिक कारणों का हवाला देते हुये परीक्षा तिथि बढ़ाने में असमर्थता व्यक्त की।

तिलक कालेज छात्र संघ ने सभी छात्रों से अपील की है कि निर्धारित समय मे कल 7 नवम्बर से ही परीक्षाएं शुरू होंगी लिहाजा सभी छात्र समय पर कालेज पहुंच कर परीक्षाओं में शामिल हों तथा किसी भी तरह का भ्रम न पालें।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply