Site icon Yashbharat.com

नगर निगम स्मार्ट सिटी ने अपने स्कूल में स्मार्ट पढ़ाई की योजना बनाई

07 12 2020

जबलपुर। नगर निगम स्मार्ट सिटी ने अपने स्कूलों में स्मार्ट पढ़ाई की योजना बनाई है।

लॉकडाउन के बीच पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए आनलाइन व्यवस्था लागू की गई है। स्मार्ट पढ़ाई को लेकर निगम के शासकीय एलएनवाय हायर सेकंडरी स्कूल में बनाए गए स्टूडियो को फिर से सक्रिय कर दिया है।

इस संबंध में आदेश जारी कर सभी को तैयारी के निर्देश दिए है। 22 मार्च से सभी कक्षाओं के लिए ऑनलाइन स्पेशल रिवीजन क्रेस कोर्स की शुरुआत की जाएगी। हालांकि विशेष जोर बड़ी कक्षाओं पर होगा ताकि मुख्य परीक्षाओं के लिए छात्रों को तैयार किया जा सके।

वेबसाइट पर मिलेंगे वीडियो: नगर निगम के स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों को सभी विषयों की सामग्री कोर्स मटेरियल वेबसाइट एवं ऐप के माध्यम से भेजा जाएगा।

वेबसाइट और एप पर सामग्री अपलोड करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जेएमसी द्वारा एडु डॉट मित्रा ऐप का निर्माण किया गया है साथ ही जेएमसी की ऑनलाइन क्लास के लिए वेबसाइट तैयार कर डेली अपडेट के साथ ऑनलाइन स्पेशल रिवीजन लेक्चर, वीडियो अपलोड किए जाएंगे।

ननि शिक्षा अधिकारी बीना वर्गीस ने कहा कि पढाई के लिए स्पेशल प्लान बनाया गया है। समय सारणी ​के हिसाब से जिम्मेदारी का बंटवारा हुआ है। स्कूल में बनाए गए स्टूडियो को रीएक्टीवेट किया है।

विषय विशेषज्ञ के माध्यम से प्रतिदिन की पढ़ाई करवाई जा रही है उसी दौरान वीडियों भी रिकॉर्ड कर उसे अपलोड किया जा रहा है ताकि लॉकडाउन में पढ़ाई प्रभावित न हो

कोरोना संक्रमण की परिस्थितियों के बीच निगम के स्कूलों में ऑनलाइन एजुकेशन की स्मार्ट व्यवस्था फायदेमंद है। अभी तक यह शुरूआत है इसे और अधिक ​बच्चों के लिए उपयोग बनाने की कोशिश होगी।

-संदीप जी आर, निगमायुक्त

Exit mobile version