नक्सलियों का दावा, उनके कब्जे में है एक जवान

chhattisgarh 1617509421

बीजापुर, Bijapur Naxal Encounter। बीजापुर में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में कोबरा बटालियन का एक जवान लापता बताया जा रहा था। अब नक्सलियों ने यह दावा किया है कि वह लापता जवान उनके कब्जे में है। उन्होंने मीडिया को इस बात की सूचना दी है। नक्सलियों ने यह भी कहा है कि वो जवान को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। उधर यह बात भी सामने आ रही है कि नक्सलियों ने सुकमा एसपी को भी फोन कर जवान के उनके कब्जे में होने की बात कही है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि जवान के जरिए वो अपनी क्या बात मनवाना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें-  ITM University Gwalior Madhya Pradesh: बीटेक, एग्रीकल्चर, फीस, एडमिशन 2026 और प्लेसमेंट की पूरी जानकारी