Site icon Yashbharat.com

नकली नोटों की तस्करी में पुलिस ने पकड़े 31 लाख, 3 करोड़ छापने का था ऑर्डर

cash farji

राजगढ़ : चुनाव से पहले मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां नकली नोट के कारोबार का पर्दाफ़ाश हुआ है। पुलिस ने पांच आरोपियों से नई करेंसी के नकली नोटों का जखीरा बरामद किया है। साथ ही मौके से नकली नोट बनाने के पेपर, प्रिंटर, सहित नोट बनाने की सामग्री सहित दो पिस्तौल बरामद की है।आईजी जयदीप प्रसाद ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर राजगढ़ जिले में होशंगाबाद से एक गिरोह अल्टो 800 कार से भोजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जाली नोटों बाजार में चलाने के लिये आए है।
जानकारी के बाद राजगढ एसपी सिमाला प्रसाद के आदेश पर एक टीम गठित कर डूंगरी जोड़ पर पुलिस टीम ने दबिश दी। दबिश में तीन आरोपी सुशील विश्वकर्मा, नासिर खान,रामबाबू मीणा के पास से कार सहित नकली नोट 31 लाख 12 हजार बरामद किए जिनमे बड़ी मात्र में 2000 व 500 सौ ने नकली नोट थे।

तीन आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि दो अन्य साथी की रईस खान व संतोष राणा होशंगाबाद के बाबई थाना क्षेत्र के अंतर्गत अभी भी नोट की छपाई कर रहे है। हम उन्ही से नोट लेकर भोजपुर में चलाने आये थे। तीन करोड़ के नकली नोट छापने का मिला था आर्डर गिरफ्तार किए गए पाचों आरोपियों ने पूछताछ में ये भी बताया कि होशंगाबाद का एक व्यक्ति भी वीरेंद्र पटेल बाजार में नकली नोट खपाने का काम कर रहा है।

Exit mobile version