जबलपुर में नकली नोटों का भंडाफोड़: घर में चल रहा था फेक करंसी छापने का कारखाना, दो आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर में नकली नोटों का भंडाफोड़: घर में चल रहा था फेक करंसी छापने का कारखाना, दो आरोपी गिरफ्तार
जबलपुर में नकली नोटों का भंडाफोड़: घर में चल रहा था फेक करंसी छापने का कारखाना, दो आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर में नकली नोटों का भंडाफोड़: घर में चल रहा था फेक करंसी छापने का कारखाना, दो आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर में नकली नोटों का भंडाफोड़: घर में चल रहा था फेक करंसी छापने का कारखाना, दो आरोपी गिरफ्तार। मध्य प्रदेश के जबलपुर में 3 लाख के नकली नोट पकड़े जाने के मामले को नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ में पता चला है कि आरोपी घर में ही नकली नोट छापने का काम किया करते थे।

जबलपुर में नकली नोटों का भंडाफोड़: घर में चल रहा था फेक करंसी छापने का कारखाना, दो आरोपी गिरफ्तार

ड्रोन उड़ाओ, करियर बनाओ; जानें ड्रोन टेक्नोलॉजी में डिग्री, ट्रेनिंग और कमाई के अवसर

पुलिस ने आरोपियों के घर से एक कलर प्रिंटर, नकली नोट छापने का सामान, लैपटॉप, कागज कुछ कलर और एक कटर भी जब्त किया है। पुलिस को आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि यह लोग घर में ही लैपटॉप में नकली नोट डिजाइन करते थे, फिर कलर प्रिंटर के सहारे नकली नोट छाप कर सप्लाई किया करते थे।

200MP कैमरा और 12GB रैम के साथ launch हुआ गेमिंग फीचर्स वाला Realme 11 Pro Plus 5G smartphone

पुलिस दोनों आरोपी को रिमांड में लेकर इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है कि इन लोग कब से नकली नोट छापने का काम किया करते थे और अब तक किन-किन लोगों को इन्होंने नकली नोट सप्लाई किए है। पुलिस का कहना है कि ये लोग नकली नोट छापने में एक स्टैंडर्ड कागज का इस्तेमाल करते थे जिससे कि किसी को नोट की नकली होने का शक न हो सके। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि नोट छापने का काम पिछले 6-7 महीने से चल रहा था।

इसे भी पढ़ें-  यात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 25 साल बाद कानपुर-दिल्ली के बीच शुरू हुई नई नियमित ट्रेन, रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी; रात में बैठें और सुबह पहुंचें आनंद विहार

सोमवार को नकली नोट के साथ पकड़ा गया था आरोपी

आपको बता दे की सोमवार को हनुमानताल थाना पुलिस ने रवि दाहिया नाम के एक व्यक्ति को 3 लाख रुपए के नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपी की तलाशी लेने पर उसके बैग में 3 लाख के नकली नोट बरामद हुए थे। जिससे पूछताछ करने के लिए पुलिस ने 2 दिन की रिमांड ली थी। पूछताछ के आधार पर ही पुलिस ने एक और आरोपी ऋतुराज को गिरफ्तार किया और फिर दोनों से कड़ाई में पूछताछ में पता करने पर पता चला की नकली नोट जबलपुर के ही एक किराए के मकान में रहकर छापने का काम किया करते थे।

कम पैसे में दूसरे को बेचता था नकली नोट

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी ऋतुराज नकली नोट छाप कर उसे कम पैसों में दूसरे को खपाने का काम करता था। ऋतुराज ऐसे लोगों की तलाश करता था जो कम पढ़े लिखे हैं या मजबूरी वस इस तरह के काम करने के लिए तैयार हो जाए। इसी कड़ी में कुछ दिन पहले ऋतुराज की मुलाकात रवि दहिया से हुई की थी, रवि दाहिया को उसने 25 हजार रुपए में 3 लाख के नकली नोट दिए थे जिससे रोहित दहिया दूसरे को खपाने की फिराक में खड़ा था उसके पहले ही उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । जबलपुर में नकली नोटों का भंडाफोड़: घर में चल रहा था फेक करंसी छापने का कारखाना, दो आरोपी गिरफ्तार