Site icon Yashbharat.com

नई पीढ़ी की रुचि नहीं, तकनीक से रोशन होगी हरसिद्धि की दीपम‍ालिका

deepmalika temple

उज्जैन। शक्तिपीठ हरसिद्धि की दीपमालिका प्रज्ज्वलित करने के लिए जल्द ही हाईड्रोलिक ट्रॉली की सहायता ली जाएगी। मंगलवार को मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में इसका निर्णय लिया गया। अभी परंपरा अनुसार दो परिवार के सदस्य दीमालिका पर चढ़कर इसे प्रज्ज्वलित करते हैं। प्रबंधक अवधेश जोशी ने बताया चैत्र नवरात्रि की व्यवस्था के संबंध में सोमवार को मंदिर कार्यालय में प्रबंध समिति सचिव तहसीलदार सुदीप मीणा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

समिति सदस्य दिलीपराव गौरकर ने दीपमालिका प्रज्ज्वलित करने के लिए हाईड्रोलिक ट्रॉली का उपयोग करने का प्रस्ताव दिया। समिति सदस्यों ने सर्वानुमति से प्रस्ताव पास कर दिया। अब ट्रॉली खरीदने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। साथ ही 3 लाख रुपए का जनरेटर खरीदी का प्रस्ताव भी रखा गया। बैठक में समिति सदस्य विनोद गुप्ता, योगेश गोयल, जयंत गरुड़, भूपेंद्र कहार, पंकज जैन मौजूद थे।

नई पीढ़ी हो रही दूर… इसलिए विकल्प

हरसिद्धि मंदिर में चैत्र व शारदीय नवरात्रि के साथ साल में विभिन्न् पर्वों पर भक्तों के सहयोग से दीपमालिका प्रज्जवलित कराई जाती है। एक बार दीपमलिका प्रज्ज्वलित कराने का खर्च करीब 10 हजार रुपए आता है। इसमें से दीपमालिका प्रज्ज्वलित करने वाले व्यक्ति को 2500 रुपए मेहनताना दिया जाता है। समिति सदस्य गौरकर ने बताया परंपरा अनुसार दो परिवार के सदस्य दीपमालिका प्रज्ज्वलित करते हैं। लेकिन नई पीढ़ि अब इस काम से दूर होती जा रही है। इसलिए समिति ने नए विकल्प की तलाश की है।

नागझिरी से निकलेगी चिंतन क्षमा यात्रा उज्जैन। मध्य प्रदेश नवनिर्माण सेना द्वारा 18 मार्च को सुबह 10.30 बजे नागझिरी से चिंतन क्षमा यात्रा निकाली जाएगी। बादलसिंह चौहान ने बताया यात्रा देवास रोड से शहीद पार्क, टॉवर चौक, तीन बत्ती चौराहा, सिंधी कॉलोनी, शास्त्री नगर, यंत्रमहल मार्ग होते हुए चिंतामन गणेश मंदिर पहुंचकर संपन्न् होगी।

छांव के लिए लगाए शामियाने पेयजल के इंतजाम चैत्र नवरात्रि तथा गर्मी की शुरुआत होते ही हरसिद्धि मंदिर में समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के इंतजाम शुरू कर दिए हैं। मंदिर परिसर में शामियाने लगाए गए हैं। दर्शनार्थियों के पैर ना जले इसके लिए दोपहर में मेटिन बिछाई जा रही है। दर्शनार्थियों के लिए शुद्ध पेयजल के इंतजाम भी किए हैं।

Exit mobile version