Site icon Yashbharat.com

धार विधायक नीना वर्मा की रिपोर्ट आई कोरोना वायरस पॉजिटिव

14 07 2020 dhar mla neena verma coronavirus positive 2020714 92629

Neena Verma : धार। धार जिले में पूर्व केंद्रीय मंत्री और जिला कांग्रेस अध्यक्ष के बाद सोमवार रात को मिली रिपोर्ट में धार विधायक नीना वर्मा भी पॉजिटिव मिली हैं। उनके गनमैन और ड्राइवर भी पॉजिटिव मिले हैं। इनके अलावा जिले में अन्य 7 लोग भी संक्रमित पाए गए। विधायक नीना वर्मा की पहली रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, लेकिन बाद में जांच करवाने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि उनका स्वास्थ्य बेहतर है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरसी पनिका ने विधायक के संक्रमित होने की पुष्टि की है।

इसके पहले उनके पति पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा कोरोना संक्रमित मिले थे। नीना वर्मा को होम क्वारंटाइन में रखा गया था और अब उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। इनके संपर्क में आने वाले भाजपा नेताओं की भी जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक सबसे पहले विक्रम वर्मा की तबीतय कुछ दिनों से खराब थी, इस दौरान उनका सैंपल लिया गया, जिसकी जांच के बाद वो पॉजिटिव निकले। वे भोपाल और अन्य स्थानों पर कुछ बैठकों में शामिल हुए थे। विधायक के कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबर से उनके समर्थक उन्हें फोन कर स्वास्थ्य का हाल जान रहे हैं।

धार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 200 के पार पहुंच गई है। इनमें से करीब 172 मरीज स्वस्थ होकर वापस लौट चुके हैं। कोरोना से यहां अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों का मिलना जारी है।

Exit mobile version