Site icon Yashbharat.com

दो संतानों तक ही मिलेगा जनकल्याण योजना का लाभ

katni 1

कटनी। कलेक्टर केवीएस चौधरी ने को समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को समय-सीमा प्रकरणों, लोकसेवा गारंटी, जन शिकायत, समाधान हेतु चयनित विषय और सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय सीमा में करने के निर्देश दिये हैं।

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना संबल के तहत सभी शेष पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने के साथ ही योजना का लाभ सतत् रुप से पहुंचाने के निर्देश दिये हैं। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और अपर कलेक्टर उमा माहेश्वरी सहित विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने कहा कि 1 अप्रैल से अब तक हुई प्रसूति, अन्त्येष्टि एवं दुर्घटना मृत्यु की घटनाओं में सभी पात्र पंजीकृत योजना के श्रमिकों को लाभांवित करें। मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना की प्रसूति सहायता में योजना का लाभ तभी मिलेगा, जब प्रसव शासकीय अस्पताल या स्वास्थ्य केन्द्र में हुआ हो।

यह लाभ दो संतानों तक ही मिलेगा। इसी प्रकार असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिकों को 1 जुलाई से 200 रुपये मासिक की दर फ्लैटरेट पर बिजली दी जायेगी। उन्हें कोई अन्य विद्युत प्रभार नहीं देना होगा। यह सुविधा केवल एक हजार वॉट विद्युत उपयोग तक ही प्रभावशील होगी।

फ्लैटरेट पर विद्युत प्राप्त करने की सुविधा के लिये हितग्राही को अपने संबंधित वितरण केन्द्र पर श्रमिक कार्ड लिंक कराना होगा। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में वॉर्डवार 20 जून से पंजीयन शिविर भी लगाये जायेंगे। हितग्राही उपभोक्ताओं से कहा गया है कि वे 30 जून तक अपने वितरण केन्द्र या वार्ड शिविर में श्रमिक कार्ड का पंजीयन लिंक करा लें। ताकि उन्हें जुलाई से लाभ दिया जा सके।
बरही में रोजगार मेला 11 को
कलेक्टर ने कहा कि 4 जुलाई को प्रदेश के सभी जिलों में स्वरोजगार मेला आयोजित होगा। इसके अलावा कटनी जिले के बरही में 11 जुलाई को अतिरिक्त रुप से रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा। संबंधित विभाग आयोजन की तैयारियां अभी से प्रारंभ करें। कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन, कृषक समृद्धि योजना, उज्जवला योजना, ग्रीष्मकालीन उड़द की खरीदी हेतु किसानों का पंजीयन, जनभागीदारी के कार्य, पेयजल की स्थिति, कल्याणी योजना, लोकसेवा गारंटी के प्रकरण् सहित समय सीमा प्रकरणों में से कुल दर्ज 94 प्रकरणों की प्रकरणवार निराकरण की समीक्षा की।

ग्रम पंचायत स्तर पर गठित होगी समिति
कलेक्टर ने कहा कि कृषि उत्पादन आयुक्त की खरीफ मौसम की संभागीय समीक्षा बैठक 28 जून को जबलपुर में नियत है। सभी संबंधित विभाग एजेण्डावार प्रगति की जानकारी तैयार करें। उन्होंने शैक्षणिक सत्र में पाठ्य पुस्तक वितरण एवं सायकल वितरण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना संबल की निगरानी और क्रियान्वयन में सहयोग के लिये ग्राम पंचायतस्तर और वार्ड स्तर पर 5 व्यक्तियों की समितियां गठित करनी है। इस निगरानी समितियों का शीघ्र गठन कर प्रभारी मंत्री जी से अनुमोदन प्राप्त करें। जिला मुख्यालय पर 21 जून को मनाये जाने वाले योग दिवस के कार्यक्रम में सभी अधिकारी, कर्मचारी अपनी सहभागिता निभायें।

Exit mobile version