मध्यप्रदेश

दो फीसद बढ़ सकता है केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता !

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कर्मचारियों की महंगाई भत्ता (डीए) में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद है। भत्ता वृद्धि के लिए फैसला बुधवार को आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीईए) में लिया जाएगा। बताते चलें कि इस साल मार्च में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने डीए पांच फीसद से बढ़ाकर 7 फीसद कर दिया था।

देशभर में 48 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और 61 लाख से ज्यादा पेंशनर्स हैं, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने पर इन तमाम कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ होगा। यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग में तय किए गए फार्मूले के तहत होगी।

जून अंत तक महंगाई भत्ता बेसिक वेतन का 7 प्रतिशत लागू है और अब इसके बढ़कर 9 प्रतिशत तक होने का अनुमान है। सूत्रों के की मानें तो यह बढ़ोतरी पहली जुलाई से लागू होगी।

Leave a Reply

Back to top button