राजगढ़। जिले की मोहनपुरा सिंचाई परियोजना देश की ऐसी पहली परियोजना है, जिससे सबसे लंबी प्रेशरयुक्त पाइप वाली अंडरग्राउंड नहर से 1 लाख 35 हजार हेक्टेयर जमीन में सिंचाई की जाएगी। इस परियोजना का लोकार्पण 23 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।
पहले चरण में इस साल कालीपीठ क्षेत्र में 25 हेक्टेयर की पथरीली जमीन में सिंचाई की जाएगी। अन्य क्षेत्रों में अंडरग्राउंड पाइप बिछाने का काम जारी है। नेवज नदी पर बने मोहनपुरा डैम से जो पाइप लाइन डाली जा रही है।
3800 करोड़ लागत की इस परियोजना के तहत 1 लाख 35 हजार हेक्टेयर रकबे को सिंचित करने के लिए खेतों तक अंडरग्राउंड पाइप लाइन डाली जा रही है। यह देश की पहली लंबी पाइपलाइन है, जिससे प्रेशर से खेतों में सिंचाई की जाएगी।
यह होगा फायदा
खुली नहर से अधिकांश पानी बीच में फिजूल बह जाता है, जो खेतों तक नहीं पहुंच पाता है। जबकि अंडरग्राउंड पाइप लाइन से खेतों तक पानी पहुंचाने से एक-एक बूंद पानी का उपयोग सिंचाई में हो सकेगा। इस पद्धति से पानी फिजूल नहीं बहेगा और डबल रकबे में सिंचाई होगी। यह प्लान जलसंसाधन विभाग ने सरकार के सामने पेश किया था। तबसे प्रदेश में खुली नहर से सिंचाई के सिस्टम को खत्म करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
25 हजार हेक्टेयर भूमि में इसी साल से सिंचाई
मोहनपुरा डैम से 1 लाख 35 हजार 300 हेक्टेयर जमीन सिंचित होगी, लेकिन इस साल से कालीपीठ क्षेत्र की 25 हजार हेक्टयेर पथरीली जमीन में सिंचाई शुरू की जाएगी। अगले साल से शेष बच रही 1 लाख 10 हजार हेक्टेयर में सिंचाई शुरू होगी।
प्रदेश में पहला प्रयोग
मध्यप्रदेश में प्रेशरयुक्त पाइपलाइन से सिंचाई करने का पहली बार प्रयोग मोहनपुरा डैम से ही किया जाएगा। इसके पहले प्रयोग के तौर पर कहीं पूर्ण रूप से प्रेशरयुक्त पाइपलाइन का प्रयोग बतौर नहरों के रूप में नहीं किया गया है। मोहनपुरा डैम के बाद दूसरे नंबर पर संभवत: गरोठ स्थित गांधी सागर बांध से इस प्रकार पानी सप्लाई करने की तैयारी की जा रही है।
देश की पहली लंबी परियोजना
मोहनपुरा सिंचाई परियोजना देश की पहली परियोजना है, जिसमें सबसे लंबी प्रेशरयुक्त पाइप वाली नहर से खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। इससे जिले की 1 लाख 35 हजार हेक्टेयर जमीन में सिंचाई की जाएगी। पहले चरण में इस साल से कालीपीठ क्षेत्र की 25 हजार हेक्टेयर जमीन में सिंचाई होगी।
बीएस राजौरे, प्रोजेक्ट मैनेजर मोहनपुरा डैम राजगढ़
-
सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित,विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से दिया सेवा और संस्कार का संदेश -
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित -
स्पा सेंटरों पर पुलिस की दबिश, 17 युवक-युवतियां मिले; अनैतिक व्यापार अधिनियम में दो मामले दर्ज -
लोहे के कड़े से युवक के चेहरे पर हमला, जातिसूचक गाली देने का आरोप,पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद, बड़वारा पुलिस ने दो आरोपियों पर दर्ज किया मामला -
जरूरतमंद महिलाओं को वितरित की सिलाई मशीनें सिलाई मशीनों से आत्मनिर्भर बनने की राह,बाबा माधव शाह सेवा मंडल का सराहनीय प्रयास -
कंचन खदान में मिली लापता युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी -
शर्मा कैमिस्ट के संचालक पंकज शर्मा के भ्राताश्री विवेक शर्मा(डब्बू भैया)का देहावसान -
किराना व्यापारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित,अतुल सचदेवा अध्यक्ष, मयंक कस्तवार सचिव और संजय बरसैंया बने कोषाध्यक्ष -
हनुमान मंदिर में गणेश प्रतिमा को पानी में फेंकने का आरोप,मंदिर की सामग्री क्षतिग्रस्त किए जाने पर विहिप-बजरंग दल ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग -
युवा बनें अवसरों के निर्माता, स्वावलंबन की राह पर बढ़ाएं कदम,दिल्ली पब्लिक स्कूल में उद्यमिता सम्मेलन, 300 विद्यार्थियों ने लिया सहभागिता -
राजस्व-जलकर समीक्षा बैठक से गैरहाजिर 22 कर्मियों को नोटिस जारी,बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर दो दिवस में मांगा स्पष्टीकरण, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई -
कल कटनी पहुंचेगी सेवा संकल्प यात्रा की रूट नंबर-15 की बाइक टोली बडेरा से स्लिमनाबाद तक होगा आत्मीय स्वागत, स्वच्छता, वृक्षारोपण, लाभार्थी संवाद और नशामुक्ति युवा संकल्प कार्यक्रम -
माधव नगर दशहरा कमेटी की कमान सुशील मोटवानी को झूलेलाल मंदिर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए -
माधव नगर दशहरा कमेटी की कमान सुशील मोटवानी को झूलेलाल मंदिर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए -
गणेश प्रतिमा विसर्जन पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर निगमायुक्त ने जारी किया आदेश,जुलूस मार्ग से लेकर कृत्रिम विसर्जन कुंडों तक रहेंगी समुचित व्यवस्थाएं,चलित कुंड, स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल एवं सुरक्षा पर निगमायुक्त का विशेष फोकस -
सार्वजनिक मार्ग घेरकर दुकानदारी करने वालों पर निगम की एक और बड़ी कार्यवाही,95 अतिक्रमणकारियों को भेजा वैधानिक कार्रवाई का नोटिस,सुगम आवागमन और सफाई व्यवस्था में बाधा डालने वालों पर सख्ती निरंतर जारी -
3000 नशीली नाइट्राजेपाम गोलियों के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार माधवनगर पुलिस ने 13,500 रुपये की नशीली दवाएं और बाइक की जब्त -
स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी, 16 युवक-युवतियां मिले नेचरल हाई और आवां स्पा सेंटर में कार्रवाई, अनैतिक सामग्री, टैबलेट व शराब की बोतलें बरामद -
उद्योगपति मदन लाल ग्रोवर पंचतत्व में विलीन गमगीन माहौल में पुत्र रंजन बाबू ग्रोवर ने दी मुखाग्नि, अंतिम विदाई में उमड़ा शहर -
कश्यप जयंती पर धूमधाम से निकला जुलूस, कसौधन समाज ने दिखाई एकजुटता
