Site icon Yashbharat.com

देखें Video: हनुमानताल में नकली शहद का कारखाना सील: 250 रूपए लीटर शहद बेचकर जनता को लूट रहे थे

yashbharatnew

मध्यप्रदेश के जबलपुर में हनुमानताल स्थित नकली शहद का कारखाना सील किया गया है। यहां 250 रूपए लीटर शहद बेचकर जनता को  लूटा जा रहा था। ओमकार ट्रेडिंग कंपनी के नाम से चल रहा था यह कारखाना, खादय विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह उजागर हुआ

जबलपुर। हनुमानताल में सालों से चली आ रही नकली शहद की फेक्टरी को हमेशा के लिए सील कर दिया गया है। पुलिस और खाद्य विभाग के टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली शहद के कारखाने से 25 लीटर शहद, शक्कर और पैकिंग का सामान जप्त किया है। इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया।

हनुमानताल पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली कि सिंधी कैंप चौधरी मोहल्ले के पास रहने वाला ताराचंद अहिरवार अपने घर पर शक्कर के शीरा से नकली शहद बनाकर शीशियों में पैक कर बाजार में सप्लाई करता है। सूचना पर खाद्य निरीक्षक विनोद धुर्वे के साथ लेकर थाने की पुलिस ने दबिश दी तो मौके से नकली शहद बनाने का जखीरा बरामद किया गया।

चूल्हें में उबलता मिला शक्कर का शीरा
पुलिस ने बताया कि कारखाना के मालिक ताराचंद अहिरवार ने पूछताछ में बताया कि ओमकार ट्रेडिंग के नाम से शहद का कारोबार कई सालों से किया जा रहा है जिसका लायसेंस भी है। पुलिस ने घर के कमरे की तलाशी ली गयी तो एक कमरे में एक गंज में शक्कर का शीरा चूल्हें पर उबलता हुआ मिला एवं पास ही तैयार किया हुआ शीरा बर्तन में भरा हुआ मिला, तथा, लगभग 10 किलो शक्कर, 500 ग्राम सौंफ एवं 100 ग्राम दालचीनी पैकिट मे रखी मिली तथा श्री ओंकार हनी नाम के रैपर एवं लेबिल लगी हुई 15, 30, 50, 100, 500 एम.एल. की लगभग 1500 शीशियॉ जिसमे लगभग 25 लीटर नकली शहद भरी हुई थी रखी हुई मिली, पूछताछ पर ताराचंद अहिरवार ने शक्कर का शीरा बनाकर शीरे में सौंफ एंव दालचीनी का पाउंडर मिलाकर नकली चीनी बनाकर बाजार मे दुकानदारों को श्री ओंकार हनी के नाम से बेचना स्वीकार किया, लगभग 100 लीटर शीरे को नष्ट करते हुये मौके से रैपर, एवं लगभग 1500 शीशियॉ जिसमे लगभग 25 लीटर नकली शहद तथा शहद बनाने मे उपयोग मे लाया जाने वाला मटेरियल सौंफ, दालचीनी, शक्कर, 500 खाली शीशियॉ, 1 बडा गंज, झरिया, पैकिंग करने की 2 मशीन, शहद भरने वाली 1 मशीन जप्त करते हुये खाद्य अधिकारी के प्रतिवेदन पर धारा 420, 272, 273 भादवि एवं खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version