दूसरें दिन भी फसलों पर पारे का कहर जारी
खेतों में जमीं बर्फ, मटर सहित सब्जियों के पेड़ नष्ट
जबलपुर आसपास। रविवार की सुबह ठंड ने किसानों को दूसरा झटका दिया। फसलों पर दूसरे दिन गिरे पाले की मार ज्यादा रही। कई जगह के किसान खेत में जमी बर्फ समेटकर लाए। हिरन और नर्मदा के किनारे की फसल और सब्जियां पूरी नष्ट हो गईं। सिहोरा के कूम्ही क्षेत्र में पारा इतना गिरा कि खेत में बर्फ जम गई। शहपुरा, पाटन, बरगी और बेलखे?ा क्षेत्र की फसलें लगभग खराब हो चुकी है।
मटर और सब्जियों में भारी नुकसान, दूसरे दिन भी गिरा पारा
शहपुरा (भिटौनी)। विकासखंड शहपुरा समेत बेलखेड़ा, पाटन में पाला का भी प्रकोप रविवार को भी जारी रहा है। पाले के आगोश में मटर और सब्जियां पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं। किसान की फसल पर आसमान से आफत गिर रही है।
क्षेत्र के दर्जनों गांवों में मटर, मसूर, चना, बटरी, राहर की फसलें लगभग नष्ट हो चुकी है। रविवार को कई किसान खेतों में धुआं करने में डटे रहे। वहीं सिंचाई से पाला का असर कम करने की कोशिश रही। लेकिन पाले के प्रकोप से फसल नहीं बच सकी। वहीं नर्मदा किनारे के गांव में लगीं सब्जियां पूरी तरह खराब हो गई हैं।
किसानों ने की फसलों का सर्वे कर मुआवजे की मांग
दो दिन में जिस तरह से ठंड ने किसानों पर कहर ढाया है। इससे किसानों की आस टूट चुकी है। अब किसान फसलों का सर्वे कर मुआवजे की मांग करने लगे हैं। क्योंकि दहलन की फसल से अब किसानों की उम्मीद खतम हो चुकी है।
क टंगी में भी पारे का कहर
कटंगी। कटंगी क्षेत्र के गांवों में पाला ने मटर सहित दलहनी फसलों को लगभग नष्ट कर दिया है। किसान अशोक ने बताया कि उनके खेत में मटर की फसल में बर्फ तक जम गई है। किसानों का कहना है कि आसपास दलहन की फसलों में ज्यादा नुकसान है।
बरगी क्षेत्र में किसानों का हुआ नुकसान
बरगी क्षेत्र में भी पाले का कहर रहा। यहां के सुकरी, मंगेला, सिलुआ, टेमर, रैपुरा, थाना, पिपरिया, हुल्की, अमनपुर, छपरा, हिनौता, देवद्वार, चौरई सहित लगभग सभी गांवों में दलहन की फसल खराब हो चुकी है। नर्मदा के किनारे के गांवों में सब्जियां भी पूरी तरह नष्ट हो गईं हैं।








