दुष्कर्म पीड़िता की मौत, फरारी काट रहे आरोपी

ग्वालियर । ग्वालियर में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म और मौत का मामला सामने आया है। विवाहिता के साथ दुष्कर्म और मौत का मामला पिछोर थाना क्षेत्र के गजपुर गांव का है। दुष्कर्म का आरोप 3 लोगों पर है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म की वारदात शनिवार देर रात की है। जब विवाहिता का अपहरण करने के बाद भूरा नाम के आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

वारदात को करने के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई और उसको इलाज के लिए कमलाराजा अस्पताल में लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version