कटनी। कोरोना संक्रमण ने आज कटनी के होनहार कवि भाई मनोज आनंद पप्पन को हमेशा के लिये खो दिया।
आज सुबह चिरायु अस्पताल भोपाल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे विगत 21 सितम्बर को कोरोना पॉजिटिव हुए थे, इसके बाद से ही उनका इलाज भोपाल के चिरायु हॉस्पिटल में चल रहा था।यहां डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
मनोज आनन्द के निधन की खबर से कटनी के साहित्य जगत में शोक व्याप्त हो गया है। मनोज आनन्द पिछले करीब दो दशकों से भी ज्यादा समय से साहित्य साधना में लीन थे।
कटनी के अलावा दूसरे शहरों में भी उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से अमिट छाप छोड़ी थी। वे कवि सम्मेलनों में मंच संचालन भी किया करते थे। आज उनके निधन से साहित्य जगत को अपूरणीय छति हुई है। शहर के कवियों और रचनाकारों द्वारा उनके निधन पर गहन शोक व्यक्त किया गया है।

