Friday, May 15, 2026
Latest:
Entertainmentमनोरंजन

दीपिका पादुकोण से बाबा रामदेव नाराज, बोले ऐसा

इंदौर । योग गुरु बाबा रामदेव ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को सलाह दी है कि वह ‘बड़े फैसले’ लेने से पहले देश के सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों से खुद वाकिफ हो जाएं। जेएनयू जाने पर दक्षिण पंथी दलों के निशाने पर आई अभिनेत्री को लेकर चुटकी लेते हुए बाबा ने कहा कि दीपिका को उनके जैसे लोगों को अपना सलाहकार नियुक्त कर लेना चाहिए, ताकि उन्हें अहम मुद्दों पर निष्पक्ष राय मिल सके।

गौरतलब है कि जेएनयू में पांच जनवरी को हुई हिंसा के खिलाफ विरोध करने और आंदोलनकारी छात्रों के समर्थन में वहां पहुंचने को लेकर दीपिका पादुकोण चौतरफा आलोचना की शिकार हो रही हैं। सोमवार को इंदौर आए बाबा रामदेव ने दीपिका को लेकर कहा कि एक अभिनेत्री के रूप में दीपिका का कृतित्व जुदा है। हालांकि, उन्हें अपने देश के सामाजिक, राजनीतिक व सांस्कृतिक मुद्दों को अच्छे से समझ लेना चाहिए और उसके बाद ही ‘बड़े फैसले’ लेना चाहिए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply