Latest

दिल्ली-एनसीआर में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 2.1

दिल्ली । दिल्ली में आज फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए, हालांकि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता बेहद कम 2.1 रही। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि सोमवार दिन में एक बजे आज फिर दिल्ली में 2.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर था और इसकी गहराई 18 किलोमीटर थी। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में अप्रैल माह से अब तक दर्जनभर से ज्यादा मध्यम और कम तीव्रता वाले भूकंप आ चुके हैं।

Back to top button