Friday, May 1, 2026
Latest:
FEATUREDLatest

दिग्गी राजा का PM मोदी पर तंज, आपकी कामयाबी का यही राज है ना ?

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बहाने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। दिग्विजय सिंह ने भाजपा ने वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का जिक्र करते करते हुए ट्वीट किया, आडवाणी जी ने ठीक ही कहा था, आप बड़े अच्छे ईवेंट मैनेजर हैं मोदी जी। आपकी कामयाबी का यही राज है ना ?

दिग्विजय सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने लिखा कि,” मोदी जी आप योग को प्रचारित कर रहे हैं, उसके लिए बधाई। लेकिन योग, ध्यान और प्राणायाम कई तरह के होते हैं। हर शख्स के शरीर की बनावट पर ये निर्भर करता है कि उसके लिए कौन सा आसान,ध्यान और प्राणायाम फायदेमंद रहेगा। इसे मीडिया इवेंट बनाना सही नहीं है।”

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा कि, “हर व्यक्ति को उसके शरीर की बनावट के आधार पर किसी अच्छे वैद्य के मार्ग दर्शन में ही योग आसन करना चाहिए, वरना आसन से उसका नुक्सान भी हो सकता है। योग को आयुर्वेद चिकित्सा के साथ जोड़ना ही उचित होगा। हालांकि उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमें अपने अनुभव साझा करते हुए लिखा कि, मैं चालीस साल से योग, ध्यान और प्राणायाम कर रहा हूं। शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए इससे अच्छा कोई तरीका नहीं हो सकता है।
बता दें कि दिग्विजय सिंह को इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भोपाल से हराया था। इसके बाद से ही वो लगातार साध्वी प्रज्ञा पर भी निशाना साध रहे हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply