Thursday, May 21, 2026
Latest:
FEATURED

दाहेज में बोले पीएम मोदी- सागर माला से मिलेगी 1 करोड़ नौकरियां

अहमदाबाद। पीएम मोदी ने रविवार को घोघा से दाहेज के बीच रो-रो फेरी का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम मोदी इस फेरी में सवार होकर घोघा से दाहेज पहुंचे। दाहेज में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने नया मंत्र देते हुए कहा कि हमारे लिए पी फॉर पी है यानी पोर्ट फॉर प्रॉस्पेरिटी।

देश के बंदरगाह विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं और हम ब्लू ईकोनॉमी पर ध्यान दे रहे हैं। हमारा मानना है कि अकेले सागर माला प्रोजेक्ट से ही 1 करोड़ नौकरियां पैदा होंगी।

इससे पहले पीएम ने घोघा से दाहेज तक रो-रो फेरी में 100 दिव्यांग बच्चों के साथ पीएम मोदी दाहेज पहुंचे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply