Latest

दर्दनाक हादसा: बीमार बेटी के कपडे सुखाने अस्पताल की छत पर गए पिता की पैर फिसलने से मौत

पुंछ: जिला अस्पताल में एक व्यक्ति की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब मोहम्मद शरीफ नामक व्यक्ति अस्पताल की छत पर बेटी के कपड़े सूखाने गया था।

शरीफ की बेटी का पुंछ जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक मंडी तहसील के चीकडीबन का रहने वाला थाा।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और प्रारंभिक जांच से यही पता चला है कि शरीफ छत पर कपड़े सूखाने गया था और उसका पैर फिसल गया जिससे वो नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव पैतृक गांव भेज दिया गया।

Leave a Reply

Back to top button