Tuesday, May 12, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

दर्दनाक घटना: तीन दिन से लापता प्रेमी युगल का रेलवे ट्रेक में मिला शव

कटनी-सिंगरौली रेलखंड के पिपरियाकला स्टेशन में दर्दनाक घटना सामने आई है यहां रेल ट्रैक पर प्रेमी युगल का क्षत विक्षत हालत में शव मिला बरही थाना के सेमरिया के रहने वाले है प्रेमी युगल।

बरही/कटनी- सिंगरौली रेलखंड के पिपरियाकला स्टेशन आउटर में प्रेमी युगल का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की खबर लगते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने तफ़सीस प्रारम्भ की तो तीन दिन से लापता ग्राम सिमरिया के प्रेमी युगल के रूप में शिनाख्तगी हुई। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही उपरान्त शव का पोस्टमार्टम कराते हुए मर्ग दर्ज कर शव कफन-दफन के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

घटना के संबंध में पुलिस से प्राप्त जानकारी मुताबिक बरही थानाक्षेत्र के ग्राम सिमरिया निवासी 25 वर्षीय अजय उर्फ अज्जू सिंह गौड़ व बूटु सिंह कजालिया के दिन घर से लापता हुए थे, जिनकी तलाश उनके परिजन करने में जुटे हुए थे, लेकिन मामले की खबर पुलिस को नही दी गई थी, आज सुबह दोनों का शव रेलवे ट्रेक से बरामद किया गया। युवक का सिर धड़ से अलग हो चुका था, जबकि युवती के सिर में चोट के निशान पाए गए। पुलिस की माने तो प्रथम दृष्ट्या दोनों ने आत्महत्या की है। बहरहाल मर्ग दर्ज कर सारे पहलुओं की पड़ताल करने में बरही पुलिस जुट गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply