Saturday, May 16, 2026
Latest:
FEATURED

दरिंदगी की हदें पार: सौतेला पिता 11 साल की बेटी बनी हवस का शिकार, मां ने कहा ऐसा

भोपाल। भोपाल में 11 साल की मासूम से उसके सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया। बेटी ने मां को पिता की दरिंदगी बताई। लेकिन सहारा देने की जगह मां ने उसे ही धमकाते हुए चुप करा दिया।

दरिंदगी की हदें पार: सौतेला पिता 11 साल की बेटी बनी हवस का शिकार, मां ने कहा ऐसा

डरी सहमी बच्ची 4 महीने तक ज्यादती झेलती रही। दो दिन पहले भागकर अपने दादी के घर सागर पहुंची। उसने अपनी दादी को सब कुछ बता दिया। अब जाकर अशोका गार्डन पुलिस ने सौतेले पिता के साथ ही मां को भी आरोपी बनाया। इस घटना से मासूम इतनी विचलित हो गई कि अपनी मां के पास जाने से भी घबरा रही है।

अशोका गार्डन पुलिस के अनुसार 11 साल की मासूम अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की एक बस्ती में रहती है। उसके पिता की मौत हो जाने के बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी। सौतेला पिता कई महीनों से उस पर बुरी नजर रख रहा था।

बच्ची रोने लगी तो पीटकर चुप करा दिया
दिसंबर 2020 में पत्नी के बाहर होने के कारण आरोपी ने अपनी सौतेली बेटी से दोपहर में दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने पर उसने उससे मारपीट करते हुए उसे डराया धमकाया। बच्ची दिन भर डरी सहमी घर में ही पड़ी रही। शाम को मां के आते ही वह उससे लिपटकर रोने लगी।

मां ने कहा- किसी से कुछ मत कहना
उसने बताया कि पापा ने उसके साथ आज गलत काम किया। उन्होंने उसे डराया धमकाया भी है। यह सुनकर मां ने उसे शांत करते हुए कहा कि इसके बारे में किसी को कुछ मत बताना। इसके बाद आरोपी ने मासूम के साथ कई बार ज्यादती की, लेकिन वह किसी को कुछ नहीं बता पाई।

Ashutosh Shukla

30 वर्षों से सकारात्मक पत्रकारिता का अनुभव