दमोह में संतान प्राप्ति की मन्नत हुई पूरी, महिला ने देवी मां को जीभ काटकर चढ़ा दी
दमोह Damoh News। जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर दूर हिंडोरिया नगर के वार्ड क्रमांक एक कंचनपुरा मोहल्ला में रहने वाली एक आदिवासी महिला ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे देवी पंडाल में विराजी मां दुर्गा के समक्ष पहुंचकर चाकू से अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी। इस घटना को देख जहां कुछ लोग इसे धार्मिक आस्था और माता के प्रति अटूट श्रद्धा बताने लगे तो, कुछ लोग इस घटना को देखकर हैरत में पड़ गए।
देवी मां को अपनी जीप काट कर चढ़ाने वाली महिला नीतू आदिवासी ने बताया कि उसने अपने परिवार की खुशहाली और अपने बच्चे के लिए माता रानी से मन्नत मांगी थी, जो पूरी हो गई और इसलिए उसने माता के समक्ष अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी है। उसका कहना था कि उसे कोई तकलीफ नहीं हो रही है और मैं पूरी तरह स्वस्थ है। देवी पंडाल के पुजारी पंडित रत्नेश ने बताया की कंचनपुरा वार्ड में हर साल पंडाल में विराजमान होने वाली देवी मां की प्रतिमा के समक्ष कई लोग अपनी मन्नतें मांगते हैं और यहां पर सभी लोगों की मन्नत पूरी होती है।
उन्ही में शामिल नीतू आदिवासी को संतान प्राप्ति नहीं हो रही थी इसलिए उसने मन्नत मांगी थी कि यदि उसे संतान प्राप्ति होगी तो वह यहां आकर अपनी जीभ काटकर मां को अर्पित करेंगी। उसकी मन्नत की जानकारी पहले से किसी को नहीं थी। शुक्रवार रात आरती के समय कुछ लोग एकत्रित थे, उन्हीं में नीतू आदिवासी भी शामिल थी जिसने अचानक ही मां के समक्ष पहुंचकर चाकू से अपनी जीभ काटकर उन्हें अर्पित कर दी। पंडित ने बताया कि महिला को पुत्र प्राप्ति हुई है