Site icon Yashbharat.com

दमोह उप चुनाव के लिए भाजपा ने 30 को बनाया स्टार प्रचारक, विगढ़ विधायक संजय पाठक भी शामिल

Efforts of MLA Sanjay Pathak: विधायक संजय पाठक के प्रयास से विजयराघवगढ़ विधानसभा में 9 सड़कों के निर्माण की मिली सौगात

shivraj with sanjay pathak

Damoh, दमोह में भाजपा ने चुनाव के लिये कमर कस ली है। 30 लोगों को स्टार प्रचारक बनाया है। कटनी के विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक को भी दमोह उप चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है।

17 अप्रैल को होने वाले दमोह उपचुनाव (Damoh By-election 2021) के लिए भाजपा  (BJP) ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें पहले नंबर पर BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा  (VD Shrama)  और दूसरे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan)  ) और 10वें नंबर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) को रखा गया है।, जिसको लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

दरअसल, राहुल लोधी (Rahul Lodhi) के कांग्रेस विधायक के पद से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल होने के चलते दमोह उपचुनाव हो रहे है। 17 अप्रैल को वोटिंग होनी है और 2 मई को परिणाम घोषित किए जाएंगे। BJP ने राहुल लोधी को अपना उम्मीदवार बनाया है और कांग्रेस ने अजय टंडन  (Ajay Tandon) को मैदान में उतारा है। राहुल लोधी ने आज मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में अपना नामांकन भरा है। वही टंडन द्वारा अभी नामांकन भरा जाना है।

बीते साल 28 सीटों पर हुए मध्य प्रदेश उपचुनाव के बाद अब दमोह उपचुनाव कांटे की टक्कर वाला माना जा रहा है। इसमें बीजेपी के साथ राहुल लोधी की भी साख दांव पर लगी है, वही कांग्रेस (Congress) की भी अग्निपरीक्षा है। क्योंकि इस बार भी कांग्रेस का बीजेपी से नहीं बल्कि कांग्रेस से ही सामना होना है।राहुल लोधी को वर्तमान में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है और मध्य प्रदेश सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के अध्यक्ष भी हैं।

दमोह उपचुनाव का शेड्यूल

  1. दिनांक 30 मार्च मंगलवार नामांकन जमा कराने की आखरी तारीख
  2. दिनांक 31 मार्च बुधवार नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी
  3. दिनांक 3 अप्रैल शनिवार नामांकन वापस लेने की लास्ट डेट
  4. दिनांक 17 अप्रैल 2021 शनिवार मतदान यानी वोटिंग
  5. दिनांक 2 मई 2021 रविवार मतगणना एवं चुनाव परिणाम

 

Exit mobile version