जब गुस्साए एसडीएम ने कहा-कलेक्टर को पत्र लिखकर अध्यक्ष को पद से हटवा दूंगा, जानिये पूरा मामला

कटनी। दमकल वाहन को लेकर नगर परिषद बरही के अध्यक्ष केे पति पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सतीश तिवारी व विजयराघवगढ़ एसडीएम धर्मेंद्र मिश्रा के बीच जमकर तकरार हो गई। गुस्साए एसडीएम ने अध्यक्ष पति को कतिथ तौर पर धमकाते हुए यह कह दिया कि कलेक्टर को पत्र लिखकर अध्यक्ष को पद से हटवा दूंगा।

दरअसल आज दोपहर बरही के हरतला टोला में भगवत पटेल के खलिहान में रखे गेंहू की फसल में आग लग गई, दमकल वाहन के लिए सूचना दी गई, लेकिन बरही का दमकल कही और गया हुआ था, तभी अध्यक्ष पति श्री तिवारी ने एसडीएम को दमकल वाहन उपलब्ध कराने के लिए कॉल किया, इसी बात को लेकर मोबाइल फोन में दोनों में तकरार हुई। इधर दमकल उपलब्ध न होने से खलिहान में रखी फसल जलकर खाक हो गई।

क्या कहा एसडीएम ने

इधर एसडीएम धर्मेंद्र मिश्रा का कहना था कि आग लगने पर दमकल वाहन को आवश्यकता के आधार पर कही भी भेजा जा सकता है, लेकिन नगर परिषद बरही द्वारा परिषद में नगर से बाहर दमकल न जाने का प्रस्ताव पारित होना बताया जाता है, जो उचित नही है, परिषद संचालन के लिए अध्यक्ष जिम्मेदार है, अध्यक्ष पति नही, शासन के सर्कुलर में भी स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी महिला प्रतिनिधि का पति हस्ताक्षेप नही करेगा, यदि महिला अध्यक्ष अपने पद की जिम्मेदारी नही निभा सकती तो उन्हें पद में रहने का अधिकार नही। प्राथमिकता से पहले जहा भी आग लगने की सूचना प्राप्त होती है, वहां दमकल उपलब्ध कराना नैतिक जबाबदारी है, हरतला की घटना बाद में हुई है, उसके पूर्व दूसरे स्थान में आग लगने की खबर आने पर दमकल को भेजा गया है।

फसल खाक होने के बाद दमकल लेकर पहुँचे तहसीलदार
दमकल वाहन को लेकर एसडीएम धर्मेंद्र मिश्रा व पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्री तिवारी के बीच हुई तकरार एवं गेंहू की फसल में लगी आग से खाक हुए गेंहू में धधक रही आग को बुझाने दमकल वाहन भी पहुँच गया और बरही तहसीलदार एमएल तिवारी भी पटवारी सहित अन्य राजस्व अमले के साथ घटना स्थल पहुँच गए, जहाँ खाक हुई फसल की धधक रही आग को बुझाने के साथ ही पंचनामा तैयार कर हुए नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है।

Exit mobile version