तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ने चलाया जागरूकता अभियान
तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ने चलाया जागरूकता अभिया
कटनी- प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के चतुर्थ दिवस में स्वयंसेवक मझगवां ग्राम में रैली के माध्यम से उपस्थित होकर रह वासियों को स्वच्छता स्वास्थ्य नशा उन्मूलन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ युवा भारत विकसित भारत निर्माण मतदाता जागरूकता जल बचाओ कल बचाओ पौधा रोपण आदि विषयों से संबंधित जागरूकता अभियान के अंतर्गत लोगों को समझाया दी। यात्री प्रतीक्षालय मजगवा ग्राम की साफ सफाई की जिससे यात्रियों को रुकनेमें किसी भी प्रकार की झिक्षक ना हो।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बताया कि नशा विनाश का कारण है नशा के माध्यम से हम अपना घर परिवार प्रकारानतर से समाज राष्ट्र सभी का विनाश करते हैं। इसलिए हम हमेशा नशा मुक्त समाज बनाने का प्रयास करेंगे साथ ही मतदाता जागरूकता के अंतर्गत एस आईं आर के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी वोटर आईडी बनवाने की जानकारी दी और स्वस्थ राष्ट्र निर्माण के लिए सक्रिय भूमिका अदा करने की बात कहीं मझिगवां स्कूल में विद्यार्थियों को समझाइए स्वच्छता स्वास्थ्य के बारे में बताया बच्चों को समझाया कि हमें हमेशा अपने माता-पिता को अपनी बातें बतानी चाहिए अपनी बातों को छिपानी नहीं चाहिए गुड टच और बेड टच के बारे में विद्यार्थियों को बताया। स्वयंसेवकों ने कैंपस को साफ सफाई की ।पाउचपन्नी पॉलिथीन मुक्त कैंपस बनाया ।साथ ही सोकता गड्ढे का निर्माण कर पानी रोकने का उपाय किया गड्ढे खोद करके कचरा डंप करने के लिए भी बताया। आज इस अवसर पर बौद्धिक सत्र में श्री चंदन जी का आगमन विद्यार्थियों में अनुभूति के भावों को भरा। चंदन जी ने अपने विचारों से विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण की बात कही और कहा कि हमें अपने चरित्र का उत्थान करना चाहिए चरित्र के माध्यम से ही हम समझ में आगे बढ़ सकते हैं इस अवसर पर से निर्भय सिंह जी डॉक्टर विनय बाजपेई डॉ राजश्री शर्मा आदि की उपस्थिति रही। पूरा कार्यक्रम कार्यक्रम प्रभारी डॉ माधुरी गर्ग डॉ सुनील कुमार त्रिपाठी डॉ अतुल कुमार के नेतृत्व में संपन्न हो रहा है शिविर नायक कुमारी भारती बर्मन कुमारी लक्ष्मी रैदास कुमारी सुचिता चतुर्वेदी कुमारी प्रतीक्षा पांडे प्रिया चौधरी नमिता सुशीला किरण राखी चौधरी जय करण चौधरी कीर्ति सिंह राजपूत नेतराम आदि कर मेंबर के सहयोग से शिविर का संचालन हो रहा है तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है।