Tuesday, April 28, 2026
Latest:
Latest

दक्षिण की राजनीति के एक युग का अंत, DMK चीफ एम करुणानिधि का निधन

चेन्नई। डीएमके चीफ करुणानिधि का निधन हो गया है। शाम 6 बजकर 10 मिनट पर उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनकी तबीयत बहुत नाजुक थी। उनके सारे अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

उनके स्वास्थ्य की जानकारी मिलने के बाद उनके समर्थक आंखों में आंसू लिए बड़ी संख्या में अस्पताल के बाहर मौजूद हैं। पिछले 10 दिनों से कावेरी अस्पताल में भर्ती एम करुणानिधि के महत्वपूर्ण अंगों की कार्यक्षमता को बनाए रखना डॉक्टरों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा था।

 

dmk chief m karunanidhi 06 08 2018

अस्पताल द्वारा सोमवार को जारी इस बयान के बाद बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक अस्पताल के बाहर एकत्र हो गए। कुछ तो रोते हुए भी देखे गए। हालांकि, मंगलवार सुबह उनकी बेटी कनीमोझी ने अस्पताल के बाहर आकर समर्थकों से मुलाकात की।

कावेरी अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर अरविंदन सेल्वाराज की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 94 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही थी और वह मेडिकल सपोर्ट पर हैं। अगले 24 घंटों में उनके स्वास्थ्य में कितना सुधार होता है, यह महत्वपूर्ण था

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply