Site icon Yashbharat.com

तेरे कारण बच्चों को कोरोना हो जाएगा, बोलकर वृध्द मां को घर से निकाला

11 06 2019 oldwomentalak 19302785

पति की मौत के बाद बेटों ने वृध्द मां से किनारा कर लिया। मां तेरे कारण कोरोना हो जाएगा। बच्चों को लेकर कहां जाएंगे बोलकर 76 साल की मां को घर से निकाल दिया। दर-दर की ठोंकरे खा चुकी वृध्दाा बुधवार को पुलिस पंचायत में पहुंची और फूट-फूट कर रोने लगी।

दबाव बनाने पर बेटे बे-मन से साथ रखने को राजी हुए लेकिन वृध्दा ने जाने से मना कर दिया और कहा अब अलग ही रहूंगी। बेटों से किराया और खाने के रुपये दिलवा दें।एएसपी (पश्चिम-2) डॉ.प्रशांत चौबे के मुताबिक एमआइजी क्षेत्र निवासी वृध्दा के पति का छह साल पूर्व निधन हो चुका है। पति के गुजर जाने के बाद बेटों पर ही आश्रित है। लाकडाउन के पूर्व बड़े बेटे के पास उज्जैन गई लेकिन कुछ दिनों बाद यह बोलकर घर से निकाल दिया कि तेरे कारण मेरे बच्चों को कोरोना हो जाएगा। छोटे बेटे के पास इंदौर आई लेकिन उसने भी साथ रखने से इन्कार कर दिया और कहा उसकी आय कम है और खर्चा वहन करने में सक्षम नहीं है। वृद्धा कुछ दिन तो रिश्तेदारों और परिचितों की सहायता से रही लेकिन अनलॉक होने पर वहां से भी आना पड़ा।

बुधवार को काउंसर आरडी यादव,पुरुषोत्तम यादव और सुनिता शर्मा ने दोनों बेटों को बुलाया तो बे-मन से बोले वह मां को रखने के लिए तैयार है। लेकिन वृद्धा ने साथ रहने से मना कर दिया और कहा वह तो किराया के घर में रह लूंगी। एएसपी के मुताबिक अन्नपूर्णा नगर निवासी 80 वर्षीय वृध्दा ने भी बेटे-बहू के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। वृध्दा ने कहा बहू उसे नौकरानी बना कर रखना चाहती है। उसने शर्त रखी है कि घर में रहना है तो बच्चों की देखभाल करना पड़ेगी। बहू ने वृध्दा के पति को झूठे केसों में फंसाने की धमकी भी दी। काउंसलर ने भरण पोषण संबंधित कानून समझाया तो बेटे-बहू साथ रखने के लिए तैयार हो गए।

Exit mobile version