Friday, May 22, 2026
Latest:
Latest

तूफान ‘वायु’: गुजरात के इन जिलों में स्‍कूल बंद, अलर्ट पर सेना और अफसरों की छुट्टी

गुजरात में 13 जून को आने वाले वायु तूफान के मद्देनज़र सरकार ने अपनी तैयारियां तेज़ कर दी हैं. इसके चलते गुजरात समेत दमन और द्वीप में गृह मंत्रालय की ओर से तूफान का हाई अलर्ट जारी किया गया है. गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों पर ‘वायु’ साइक्लोन का खतरा मंडरा रहा है. अरब सागर में दबाव की स्थिति अगले कुछ घंटों में चक्रवाती की शक्ल ले सकती है जिसके चलते मौसम विभाग ने 55 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे से तेज हवाओं के साथ भारी से भारी बारिश होने की चेतावनी दी है.
मौसम विभाग का अनुमान है कि यह चक्रवाती तूफान 13 जून की सुबह पोरबंदर एवं महुआ से होता हुआ वेरावल और दीव के बीच समुद्र पट को पार करेगा. इसको देखते हुए सभी बंदरगाहों पर वॉर्निंग जारी किया गया है. मछुआरों को समुद्र में न जाने का आदेश दिया गया है. प्रशासन को भी अलर्ट पर रखा गया है. सेना और एनडीआरएफ की तैनाती की गई है.

तूफान ‘वायु’: गुजरात के इन जिलों में स्‍कूल बंद, अलर्ट पर सेना और अफसरों की छुट्टी

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply