Latest
तीन देशों की यात्रा पर PM मोदी इंडोनेशिया पहुंचे

जकार्ताः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वी एशिया के तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में आज इंडोनिशया की राजधानी जकार्ता पहुंचे। पूर्वी एशिया में गतिविधियां बढ़ाने की भारत की नीति को बल देने के लिए मोदी इस यात्रा के दौरान मलेशिया व सिंगापुर भी जाएंगे।

इंडोनेशिया की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे मोदी कल यहां राष्ट्रपति जोको विडोडो से मुलाकात करेंगे और व्यापार व निवेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा करेंगे। दोनों नेता कई कार्यक्रमों में साथ साथ भाग लेंगे जिनमें सीईओ बिजनेस फोरम की बैठक भी शामिल है। मोदी का यहां पहुंचने पर समारोहपूर्वक भव्य स्वागत किया गया।








