Thursday, May 14, 2026
Latest:
Latest

तीन देशों की यात्रा पर PM मोदी इंडोनेशिया पहुंचे

जकार्ताः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वी एशिया के तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में आज इंडोनिशया की राजधानी जकार्ता पहुंचे। पूर्वी एशिया में गतिविधियां बढ़ाने की भारत की नीति को बल देने के लिए मोदी इस यात्रा के दौरान मलेशिया व सिंगापुर भी जाएंगे।

Yashbharat
इंडोनेशिया की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे मोदी कल यहां राष्ट्रपति जोको विडोडो से मुलाकात करेंगे और व्यापार व निवेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा करेंगे। दोनों नेता कई कार्यक्रमों में साथ साथ भाग लेंगे जिनमें सीईओ बिजनेस फोरम की बैठक भी शामिल है। मोदी का यहां पहुंचने पर समारोहपूर्वक भव्य स्वागत किया गया।

Yashbharat

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply