तीन दिन से शिक्षक की तबियत थी खराब, मूल्यांकन से मांग रहे थे अवकाश, छुट्टी तो नहीं मिली मौत

उज्जैन। मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग न मालूम कब सख्त हो जाये और पता नहीं कब सरल बन जाये। इसका उदाहरण उज्जैन के महिदपुर विकासखंड में देखने को मिला। यहां उत्कृष्ट विद्यालय को बोर्ड पेटर्न बर्वी कक्षा पांच एवं आठ की परीक्षाओं के मूल्यांकन का केंद्र बनाया गया है। गोगापुर शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक प्रेम सिंह डाबी की ड्यूटी इसी केंद्र में मूल्यांकन के लिए लगाई गई थी। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।<

उन्होंने केंद्र प्रभारी से छुट्टी मांगी परंतु केंद्र प्रभारी ने तत्काल छुट्टी से इनकार कर दिया। फरमान दिया कि आवेदन लाओ। शिक्षक प्रेम सिंह डाबी जब अपने एक अन्य साथी शिक्षक के साथ आवेदन लिखने जा रहे थे तभी उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। फिर आननफानन 108 एंबुलेंस बुलाई गई। जब तक एंबुलेंस आई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया तब तक बहुत देर हो चुकी थी। शिक्षक श्री प्रेम सिंह  का निधन हो चुका था।

3 दिन से तबीयत खराब थी, छुट्टी मांग रहे थे

बताया गया है कि दिवंगत श्री डाबी की तबीयत 3 दिन पहले से गुजर रही थी। वह छुट्टी मांग रहे थी। उन्होंने एक लिखित आवेदन भी दिया था परंतु उनका अवकाश स्वीकृत नहीं किया गया था। घटना वाले दिन भी जब उन्होंने अपनी तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी तब भी छुट्टी नहीं दी गई।
Exit mobile version