तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ ने नेपाल में मचाई भारी तबाही, 1000 लोगों के बहने की आशंका; 5 जिलों में अलर्ट जारी-रसुवा नेपाल। तिब्बत की ओर से भोटेकोशी (लेन्दे खोला) नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले के टिमुरे बाजार क्षेत्र में तबाही मचा दी है। बाढ़ के विकराल रूप के कारण रसुवा सीमा नाके समेत दो प्रमुख बाजार पूरी तरह तहस-नहस हो गए हैं। इस विनाशकारी हादसे में लगभग 1000 लोगों के बहने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
बाजार, कस्टम ऑफिस और पुलिस चौकियां बाढ़ में बही बुधवार सुबह करीब 9 बजे आई इस अचानक बाढ़ से टिमुरे और आसपास के इलाके जलमग्न हो गए। रसुवा के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी ध्रुव प्रसाद अधिकारी के अनुसार, रसुवा भन्सार (कस्टम) क्षेत्र में खड़े कई वाहन और सामान पानी के तेज बहाव में बह गए। पिछले साल क्षतिग्रस्त होने के बाद हाल ही में निर्मित नया पुल भी ध्वस्त हो गया है।
बाढ़ की चपेट में आने से नेपाल पुलिस की तीन इमारतें-इलाका प्रहरी कार्यालय टिमुरे, प्रहरी चौकी स्याफ्रुबेसी और प्रहरी चौकी रसुवागढ़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। तटीय इलाकों में चल रही जलविद्युत परियोजनाओं को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
पीएम बालेंद्र शाह और गृह मंत्री ने बुलाई आपात बैठक घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की आपात बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीएम शाह सीधे प्रभावित क्षेत्रों के प्रमुख जिलाधिकारियों से संपर्क में हैं और बचाव कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। वहीं, गृह मंत्री सुदन गुरुंग की मौजूदगी में ‘मानसून प्रतिकार्य कमान्ड पोस्ट’ की बैठक में खोज एवं राहत अभियानों पर रणनीति बनाई गई।
सेना के 2 हेलीकॉप्टर रवाना, काठमांडू से 4 जिलों का संपर्क रोका राहत और बचाव कार्य के लिए नेपाली सेना के दो हेलीकॉप्टरों को रसुवा भेजा गया है। इसके अलावा, नेपाल सरकार ने देश की सभी निजी हेलीकॉप्टर कंपनियों को ‘स्टैंडबाय’ रहने के निर्देश दिए हैं।
सुरक्षा के लिहाज से ट्रैफिक पुलिस ने काठमांडू से रसुवा, नुवाकोट, चितवन और धादिङ जाने वाले सभी वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।
5 जिलों में हाई अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी बाढ़ का पानी नुवाकोट तक पहुंच चुका है। भोटेकोशी और त्रिशूली नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए 5 जिलों-रसुवा, नुवाकोट, धादिङ, गोरखा और चितवन के नदी तटीय क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। साथ ही पृथ्वी राजमार्ग, गल्छी–नुवाकोट–रसुवा और मुग्लिन–नारायणगढ़ मार्गों पर यात्रा न करने की सलाह दी गई है।
-
इमरजेंसी हेल्पलाइन: आपातकालीन सहायता या खोज एवं बचाव के लिए टोल-फ्री नंबर 1234 जारी किया गया है।
Kriti Sanon GIVA Ad: रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद पर ज्वेलरी ब्रांड जीवा ने मांगी माफी, हटाया एड
