प्राणघातक हमला करने वाला 1 आरोपी पुलिस गिरफ्त में,
जबलपुर। गोहलपुर थाना क्ष्ेात्र में मारपीट मे घायल मुमताज उम्र 45 वर्ष निवासी नई बस्ती गोहलपुर के जबलपुर अस्पताल मे भर्ती होने की सूचना पर पहुची पुलिस को मुमताज ने बताया कि वह अपनी मोटर सायकिल मे सगीर को बेैठाकर नूरी नगर गया था जहॉ जहॉ मोह. अख्तर से हंसी मजाक करते समय विवाद हो गया।
वह मोटर सायकिल मे सगीर को बैठाकर वापस आने लगा रात 11-30 बजे गाजीमिया दरगाह गेट के पास पहुचे जहॉ मोह अख्तर एवं उसका भाई असगर खडे दिखे मोह अख्तर ने चलते चलते उस पर बैल्ट से हमला कर दिया अनियंत्रित होकर मोटर सायकिल सहित वह एवं सगीर गिर पडे।
मोह. अख्तर का भाई मोह. असगर ने जान से मारने की नीयत से उस पर चाकू से हमला कर कमर एवं जांघ मे चोट पहुचा दी, सगीर व अन्य लोग बचाने लगे तो दोनो वहॉ से भाग गये। रिपोर्ट पर धारा 307,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी मोह. अख्तर उम्र 28 वर्ष निवासी नई बस्ती गोहलपुर को अभिरक्षा मे लेते हुये फरार असगर की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

