डोकलाम: चीनी मीडिया ने कहा- नहीं रुकेगा सड़क निर्माण, भारत को बताया ‘उन्मादी’
चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के अखबार में कहा गया है कि चीन डोकलाम इलाके में सड़क और दूसरे निर्माण जारी रखेगा। कम्युनिस्ट पार्टी के अखबार ग्लोबाल टाइम्स में छपे एक लेख में ऐसे किसी निर्माण के पर भारत की प्रतिक्रिया को “सनक” बताते हुए भारतीय समाज को “उन्मादी”, “संवेदनशील” और “अहंकारी” कहा गया है। डोकलाम में भारत और चीन के बीच दो महीने से ज्यादा समय तक गतिरोध रहा था। जून में भारतीय सैनिकों ने भूटान के डोकलाम में चीनी सैनिकों द्वारा सड़क निर्माण रुकवा दिया था। उसके बाद दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने आ गये थे। लेकिन कुछ दिन पहले मीडिया में खबरें आईं कि डोकलाम में जिस जगह दोनों देशों के बीच गतिरोध हुआ था उससे कुछ दूर पर चीन ने दोबारा सड़क बनाना शुरू कर दिया है। लेकिन भारत सरकार ने ऐसी खबरों को बेबुनियाद बताया।
ग्लोबल टाइम्स ने भी अपने लेख में दावा किया है कि चीन कोई नया निर्माण नहीं कर रहा है क्योंकि “मौसम निर्माण-कार्य के अनुकूल नहीं है।” अखबार ने कहा है कि लेकिन चीन का पूरा हक है कि वो इस इलाके में सड़क और दूसरे निर्माण करे। इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि चीनी सेना के करीब 1100 सैनिक अभी भी डोकलाम से थोड़ी दूर पर मौजूद हैं। वहीं भारत ने भी गतिरोध वाली जगह से करीबी चौकियों पर सामान्य से ज्यादा सैनिक तैनात कर रखे हैं। चीनी अखबार ने लिखा है कि इस इलाके में आधारभूत ढांचा वो लम्बे समय से विकसित करता रहा है और कोई नया निर्माण उसके अनुरूप ही है।


‘ Click here https://eyyguanwango.com Each point you make is well-supported by evidence.