डॉ जीएस पटेल फिर बने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डीन
आशीष शुक्ला…
सागर ,यश भारत। बुंदेलखंड मेडीकल कॉलेज में डीन की कमान एक बार फिर डॉ जी एस पटेल को सौंपी गई है ।करीब डेढ़ माह पहले बीएमसी में सामने आ रही गड़बड़ियों की शिकायत पर शासन द्वारा उन्हें डीन पद से हटा दिया गया था।
उनकी योग्यताओं को देखते हुए उन्हें इस पद पर वापस बुलाया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। संभागीय कमिश्नर जनक कुमार जैन ने आदेश जारी कर उन्हें फिर से डीन का चार्ज दे दिया है । वहीं वर्तमान डीन डॉ आरएस वर्मा को वापस सर्जरी विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है ।

