Latest

डीएमएफ कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर आशीष तिवारी ने दिए समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण काम के सख्त निर्देश

डीएमएफ कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर आशीष तिवारी ने दिए समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण काम के सख्त निर्देश। कटनी में जिला खनिज प्रतिष्ठान (डीएमएफ) मद से स्वीकृत निर्माण कार्यों की प्रगति को लेकर कलेक्टर आशीष तिवारी ने सख्त रुख अपनाया है।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं और पूर्ण हो चुके कार्यों के प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से जमा किए जाएं। यह समीक्षा बैठक जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर की उपस्थिति में आयोजित की गई, जिसमें पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभागवार कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिले में स्वीकृत 253 कार्यों में से 92 कार्य वर्तमान में प्रगतिरत हैं। इनमें ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (40), पीएचई (22), जल संसाधन विभाग (5) और अन्य विभागों के 25 कार्य शामिल हैं।कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन कार्य स्थलों पर अतिक्रमण की समस्या है, वहां तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही लंबे समय से अधूरे पड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि पूर्ण हो चुके कार्यों के प्रमाण पत्र जारी करने में किसी भी तरह की देरी न की जाए और सभी विभागीय अधिकारी जिम्मेदारी के साथ काम करें।बैठक में लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, पीएचई और जिला शिक्षा केंद्र सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि