Latest

बीजेपी संभागीय संगठन मंत्री समेत 7 और कोरोना पॉज़िटिव

आशीष शुक्ला..

सागर, यश भारत/ कोरोना संक्रमण ने अब आम लोगों के साथ ही सत्ताधारी दल के अनेक नेताओ को अपनी चपेट में ले लिया है। परिवहन व राजस्व मंत्री के बड़े भाई और सुरखी विधानसभा के प्रभारी पूर्व विधायक के बाद अब भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री और उनके एक सहयोगी की रिपोर्ट भी आज पॉज़िटिव आई है।

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की बायरॉलजी लैब के इंचार्ज डॉ सुमित रावत से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोमवार को 7 मरीजों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 39 वर्षीय पुरूष एवं 41 वर्षीय पुरूष बीजेपी कार्यालय से हैं तथा 13 वर्षीय बालक रविशंकर वार्ड, 58 वर्षीय पुरूष वार्ड-14 सागर, 52 वर्षीय पुरूष शनिचरी वार्ड, 35 वर्षीय पुरूष चंद्रशेखर वार्ड, 65 वर्षीय पुरूष बड़ा बाजार सागर शामिल है। बीएमसी के कोविड वार्ड में भर्ती 7 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम